HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

विदेशी युवती से र्दुव्‍यवहार नायब सूबेदार गिरफ्तार

जोधपुर. जैसलमेर से जोधपुर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में शुक्रवार देर रात सेना के नायब सूबेदार ने आस्ट्रेलियन युवती से गलत हरकत के बाद ज्यादती का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जीआरपी थानाधिकारी मुमताज खान ने बताया कि आस्ट्रेलियन युवती केलरी लेसले जेम्स एसी थर्ड कोच में थी।

उसी कोच में यात्रा कर रहे सेना के नायब सूबेदार हरियाणा निवासी अतरसिंह ने रात साढ़े बारह बजे हमीरा रेलवे स्टेशन के पास केलरी के साथ गलत हरकत शुरू की और उसे खींचकर टॉयलेट में ले जाने लगा। युवती के चिल्लाने पर कोच अटेंडेंट और ट्रेन गार्ड ने नायब सूबेदार को पकड़ लिया। सुबह ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर युवती ने अतरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जमानत देने से इनकार

रेलवे पुलिस ने नायब सूबेदार को गिरफ्तार करने के बाद सेना पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। वहां पहुंचे अधिकारियों ने यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि नायब सूबेदार जिस यूनिट का है, वहीं के अधिकारी उसकी जमानत देंगे।

आठ घंटे में चालान पेश

रेलवे पुलिस ने इस मामले में जांच प्रक्रिया तेजी से निबटाई और ट्रेन के जोधपुर पहुंचने के आठ घंटे भीतर ही अपराह्न् साढ़े तीन बजे आरोपी के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: