HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सरकारी तौर पर एंबेसी को नहीं मिली थी सूचना

माउंट आबू. माउंट आबू में बीते दिनों एक इजराइली पर्यटक की हत्या हुई थी, दुखद पहलू यह रहा कि इजराइल के दूतावास को राच्य सरकार के मार्फत सूचना नहीं मिली बल्कि समचारों ने उन्हें चौंकाया। जबकि ऐसे प्रकरणों में स्पष्ट निर्देश है कि हाथांे हाथ यह सूचना प्रेषित होनी चाहिए। एंबेसी से माउंट पहुंचे केयर टेकर डी जूलियट ने यह जानकारी भास्कर को दी।

केयर टेकर डी जूलियट, अप्रूव्ड केयर टेकर पैंजी मोर्गन सहित तीन सदस्यीय दल शुक्रवार देर रात माउंट पहुंचा। केयर टेकर ने आते ही पहले इस घटना क्रम के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली और बाद में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस अधिकारियों की मौचूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम हुआ।

मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने एम्बेसी के केयर टेकर एवं राच्य सरकार को प्रेषित की आरंभिक रिपोर्ट में बताया कि इजराइली पर्यटक वदीम स्टीफन निक की मृत्यु का कारण सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट लगना है। सिर पर तीन गहरे जख्म है जो धारदार हथियार से हुए है। केयर टेकर डी जूलियट ने बताया कि मृतक की मां दिल्ली एम्बेसी में ठहरी है और शव को सीधे दिल्ली ले जाया जाएगा।

वहां से इजराइल ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जूलियट ने यह भी बताया कि उनको सरकारी तौर पर सूचना नहीं मिलने को लेकर यहां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से बातचीत की तो पता चला कि यहां से एम्बेसी के दूरभाष पर संपर्क साधा गया। पुराने नंबरों से संपर्क साधने से संपर्क नहीं हो पाया और बाद में नए नम्बर लेकर एम्बेसी को सूचना दी गई,लेकिन तब तक समाचारों के माध्यम से एम्बेसी को सूचना मिल गई और वे सीधे यहां पहुंच गए।

पोस्टमार्टम के पश्चात करीब एक घंटे बाद ही केयर टेकर शव को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।उल्लेखनीय है कि बुधवार को इजराइल के पर्यटक वदीम स्टीफन निक की नक्की लेक पीछे बैलेज वॉक के गहरे घने जंगल में हत्या हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो कुछ ही दूरी पर मृतक की कटी अंगुली भी मिली थी। शव पिछले तीन दिनों से मोर्चरी में था। शनिवार को केयर टेकर आने पर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया।

नहीं मिला तो वीजा, पासपोर्ट व कैमरा

माउंट आबू। इजराइली पर्यटक वदीम स्टीफन निक की हत्या के बाद घटना स्थल पर से पुलिस को न तो उसका कैमरा मिला और न ही पासपोर्ट व वीजा। एम्बेसी के केयर टेकर को भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने यह सूचना दी।

पुलिस को मिले कुछ महत्वपूर्ण सुराग

माउंट आबू। पुलिस के लिए सिरदर्द बना यह ब्लाइंड मर्डर आम लोगों के लिए भी पहेली बना हुआ है। शनिवार को पुलिस जांच में घटना स्थल पर कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले है जिनके आधार पर पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच सकते है। पुलिस की आठ टीमें माउंट का चप्पा चप्पा छान रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: