सरकारी अस्पताल मंे शनिवार मरीज के इलाज के दौरान दो महिला डॉक्टर आपस में ही उलझ गईं। दोनों ने मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। एक डॉक्टर ने आरोप लगाया कि दूसरी डॉक्टर महिला मरीजों के अश्लील एमएमएस तैयार करती है।
दूसरी का कहना था कि वह रंजिशन उससे झगड़ा करती है। दोनों शनिवार को इसी बात पर लड़ पड़ी। अंग्रेज कौर की बच्चेदानी का ऑपरेशन किया जाना था। दोपहर करीब दो बजे उसे ऑपरेशन थियेटर मंे लाया गया।
ऑपरेशन महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वप्नजीत कौर को करना था और एनस्थीसिया देने की ड्यूटी डा. दीपप्रीत कौर की थी। ऑपरेशन थियेटर मंे दोनांे मंे झगड़ा हो गया। दोनांे ने आव देखा न ताव, मरीज को छोड़ आपस मंे ही गुत्थम-गुत्था हो गईं। अस्पताल मंे दाखिल डॉ. स्वप्नजीत कौर ने बताया कि जब वह ऑपरेशन करती है तो मरीजांे को एनस्थीसिया डा. दीपप्रीत कौर की तरफ से दिया जाता है।
मगर इस दौरान वह मरीजांे के आपत्तिजनक एमएमएस बनाती है। उसने इसकी सिविल सर्जन को शिकायत भी की थी। इस बार भी डा. दीपप्रीत कौर महिला रोगी का एमएमएस बना रही थी। जब उसने रोका तो वह मारपीट पर उतर आई।
उधर, डा. दीपप्रीत कौर ने कहा कि स्वप्नदीप कौर उससे रंजिश रखती है, जिसके चलते उसने उसे बदनाम करने के लिए कई बार झूठी शिकायतें भी कीं, मगर जब वह इसमंे कामयाब नहीं हुई तो अब मारपीट करने से भी गुरेज नहीं किया।
डॉक्टरांे का ऑपरेशन थियेटर मंे मारपीट पर उतरना शर्मनाक है। मामले की जांच के लिए दो डॉक्टरांे का पैनल गठित किया गया है, जिसमंे डॉ. अजीत पाल और डॉ. खेमराज को शामिल किया गया है। डॉ. स्वप्नजीत कौर ने कुछ दिन पहले डॉ. दीपप्रीत कौर के खिलाफ मरीजांे का एमएमएस बनाने की शिकायत मेरे पास दर्ज करवाई थी। मैनें चिल्ड्रन अस्पताल की एसएमओ डॉ. नीलम को जांच के लिए कहा था, मगर उनका तबादला हो गया।
-डा. मनिंदरजीत सिंह, सिविल सर्जन