HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

अफसर बनकर ठगने वाले पकड़े

सरवाड़/अजमेर. खुद को बीएसएनएल का अफसर बता कबाड़ कारोबारियों से लाखों ठगने वाले तीन शातिर शनिवार को सरवाड़ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनसे बीएसएनएल की नीलामी के फर्जी दस्तावेज व मोहरें मिली हैं। अभियुक्तों ने मेड़ता, जालौर, बाड़मेर, सोजत, नसीराबाद, बांदनवाड़ा और यूपी में 24 से ज्यादा वारदात कबूली हैं।

थाना प्रभारी रूपाराम चौधरी ने बताया कि कानपुर के मछरिया निवासी राजकुमार यादव पुत्र मचलसिंह, दलेल खेड़ा फतेहपुर का मोहम्मद यूनुस पुत्र उस्मान शेख और जूनिहार फतेहपुर निवासी सूरजकुमार पुत्र विशम्बर को शनिवार को बीएसएनएल का कबाड़ बेचने का झांसा देकर एक व्यवसायी को ठगने की फिराक में थे।

शक के आधार उनके पूछताछ की गई तो सच्चई सामने आ गई।शुरुआती पूछताछ में अभियुक्तों ने मेड़ता में कबाड़ व्यवसायी रामलाल जाट से डेढ़ लाख रुपए की ठगी करना भी कुबूला है। इस मामले में जाट ने पिछले साल नवंबर में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 109 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें मेड़ता पुलिस के हवाले किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: