बीकानेर. नगर विकास न्यास के नए मास्टर प्लान ‘लिंक रोड’ ने कई लोगों का चैन छीन लिया है। प्लान के मुताबिक लालगढ़ रेलवे स्टेशन से मुक्ता प्रसाद कॉलोनी एवं पूगल रोड से जोड़ती हुई कानासर मार्ग रोड जो सौ फीट चौड़ी की गई है। इस सड़क निर्माण से १५क् फीट चौड़ाई में जो अवैध कब्जे बने हुए उन्हें हटाने की चेतावनी देते हुए नगर विकास न्यास ने कब्जे तोड़ने की बात कही है।
न्यास की यह जानकारी मिलते ही १५0 फीट परिधि में आने वाले मकान मालिकों के होश फाख्ता हो गए। लालगढ़ रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति के संयोजक दीपक अरोड़ा के पास लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे तो अरोड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने इस मुद्दे पर जिला कलेक्टर से वार्ता की।
अरोड़ा ने वार्ता में तीन अक्टूबर-२00७ को तत्कालीन जिला कलेक्टर आलोक गुप्ता, न्यास अध्यक्ष श्रीगोपाल अग्रवाल, न्यास सचिव प्रियंका गोस्वामी का प्रतिनिधि मंडल के साथ हुए समझौते का ब्योरा देते हुए बताया कि चिह्न्ति १५0 फीट की जगह १00 फीट ही होगा जिसमें रेलवे ट्रेक भी शामिल होगा। समझौते के बाद भी १५0 फीट की सार्वजनिक सूचना देना उचित नहीं है।
कलेक्टर ने न्यास सचिव को तलब कर इस प्रकरण में के बारे में पूछा तो न्यास सचिव गोस्वामी ने कहा कि सार्वजनति महžव का ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान को १५0 फीट किया गया है, लेकिन पूर्व में हुई बातचीत के आधार पर गरीब लोगों का ध्यान भी रखा जाएगा। जिला कलेक्टर ने भी प्रतिनिधि मंडल को सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में समिति के सचिव भराराम सहित, सुरेन्द्र मूंड, सीताराम भाट, रजाक भाटी, गुमानसिंह, आसुसिंह, ईमरताराम, गुलाबराम, बाबूलाल, तुलसी राजपूत, काली देवी आदि ने जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर मास्टर प्लान १५0 फीट की जगह १00 फीट रखने की मांग की।