HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

गैस किट वालों को अल्टीमेटम

बीकानेर.gas वाहनों में गैस किट लगाने वालों के खिलाफ एक बार फिर से अभियान शुरू होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों को 29 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है कि वे खुद ही इनको हटा ले अन्यथा एक मार्च से विभाग खुद इनको हटाने की कार्रवाई करेगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान भी होगा और गैस सिलेंडर सीज कर लिया जाएगा।

शुक्रवार को जयपुर में हुई विभागीय उच्चधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बारे में राजस्थान के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश भेज दिया गया है। परिवहन विभाग ने पूर्व में भी डीएसओ के साथ मिलकर अभियान चलाया था जिसके बाद एकबारगी गैस किट वाले वाहनों की संख्या कम हो गई थी लेकिन इसके बाद मामला शांत हो गया और वाहन फिर से सड़कों पर दिखाई देने लगे।

गैस किट वाले अधिकतर वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होता है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में रसोई गैस संकट बना हुआ है। इस अभियान के माध्यम से न केवल घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर लगाम लगेगी बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या भी कम होगी। एक अनुमान के अनुसार बीकानेर में करीब 500 वाहनों में गैस किट लगे हुए है।

गैस किट में केवल सीएनजी गैस ही भरी जा सकती है लेकिन लोग खर्चा बचाने के चक्कर में घरेलू गैस सिलेंडर को फिट कर लेते हैं। गैस किट मुख्य रूप से वैन, कार में ही लगे होते है और इनमें से लगभग वाहनों का उपयोग बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में होता है। गैस लीक होने की स्थिति में यह वाहन बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो जाते है।

गैस संकट में सहयोगी

वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग के कारण इसकी किल्लत भी बनी है। गैस किट वाले वाहनों में उपयोग के लिए न घरेलू और न कर्मिशियल सिलेंडर दिए जाते है इसके बाद भी इसका उपयोग लगातार हो रहा है। अगर इन वाहनों पर अंकुश लगा दिया जाए तो निश्चित रूप से 20 से 30 सिलेंडरों की हर दिन बचत हो सकती है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलने में भी सहूलियत रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: