HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

सभापति को करारा झटका

सीकर. एक दशक से नगर परिषद की राजनीति पर एकछत्र राज कर रहे सभापति मोहम्मद हनीफ खत्री को शनिवार को उस समय करारा झटका लगा, जब उनके द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी सीकर नगर परिषद में गत सात फरवरी को पारित सब कमेटियों के पुनर्गठन पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि गत सात फरवरी को नगर परिषद में आयोजित विशेष बैठक में सभापति समर्थक, भाजपाई और माकपा पार्षदों द्वारा जोर-शोर से कमेटियों के पुनर्गठन के लिए प्रस्ताव लाया गया था, जिसे हंगामे के बीच सभापति ने ही पारित माना था, जबकि आयुक्त ने नियमानुसार प्रस्ताव के पक्ष में न्यूनतम सदस्य संख्या नहीं होने की बात कही थी।

नतीजन यह मामला राज्य सरकार के समक्ष विचारार्थ और निर्णय के लिए पहुंचा, जहां से स्वायत शासन विभाग के शासन उपसचिव ने फिलहाल इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब जब तक इस मसले पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता नगर परिषद में पूर्ववर्ती सब कमेटियां ही काम करती रहेगी।

स्वायत शासन विभाग के उपशासन सचिव के आदेश हैं। सरकार ने नगर परिषद की विशेष बैठक में रखे गए कमेटियों के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।
- मदन कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर परिषद, सीकर

हालांकि अभी मैंने आदेश देखे नहीं हैं, लेकिन यदि आदेश हैं, तो जांच का सामना किया जाएगा तथा अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। हमारा आज भी कहना है कि प्रस्ताव पारित था और रहेगा।
- मोहम्मद हनीफ खत्री, सभापति, नगर परिषद, सीकर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: