HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

दिन दहाड़े सूने मकान में चोरी

सीकर. शहर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में शहर में चोरी की वारदातें अचानक बढ़ी हैं। शनिवार को नवलगढ़ रोड स्थित किसान कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े एक मकान के ताले तोड़कर हजारों का माल उड़ा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी की वारदात किसान कालोनी निवासी मदनसिंह फगेड़िया के सूने मकान पर हुई।

शनिवार सुबह मदनसिंह व उनकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए तथा बच्चे स्कूल चले गए। पीछे सूने मकान में दोपहर 12 बजे के करीब चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे तथा ड्राइंग रूम का ताला तोड़ दिया। अंदर कमरे में एक ड्रावर का ताला तोड़ा, जिसमें आलमारी की चाबियां रखी थीं। चाबी से आलमारी खोलकर उसमें रखे 11 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी, चेन और हार चुरा ले गए।

घटना की सूचना डेढ बजे मदनसिंह का लड़का स्कूल से आया, तब लगी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मौके से पांवों के निशान उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि किसान कालोनी में पिछले एक सप्ताह में चोरी की छह-सात वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं कर पाई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: