HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

दूषित पानी की सप्लाई!

नीमकाथाना.water नगरपालिका क्षेत्र की कई कालोनियों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। छावनी स्थित वार्ड आठ के लोगों ने दूषित पानी की सप्लाई के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। वार्ड में पिछले कई महीनों से गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। भूदोली रोड स्थित रामनगर कालोनी के लोग भी गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई की समस्या से परेशान हैं। दूषित पानी की समस्या को लेकर दोनों कालोनियों के लोगों में गहरा आक्रोश है।

वार्ड आठ के बाबू खां ने बताया कि नलों में गंदा व बदबूदार पानी आने के मामले में कर्ई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई है। आयना बानो ने बताया कि नलों में सप्लाई होने वाला पानी काम में लेने लायक भी नहीं है। नलों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। मकसूदन बानो ने बताया कि कालोनी के 20-30 घरों में दूषित पानी की सप्लाई की समस्या है। नलों में गंदा एवं बदबूदार पानी आता है।

इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड की रसीदन बानो ने बताया कि गंदा पानी कई दिनों से आ रहा है। अभी तक विभाग का कोई अधिकारी जांच करने तक नहीं आया। जलदाय विभाग में भी कई बार शिकायत की गई। कालोनी के कई घरों में पानी आता ही नहीं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भयंकर संकट बना हुआ है। रामनगर कालोनी के लोग भी गंदे एवं दूषित पानी की सप्लाई से परेशान हैं।

वार्डवासियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नलों में गंदा एवं बदबूदार पानी आ रहा है। जलदाय विभाग को भी इसकी शिकायत की गई है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूषित पानी की सप्लाई से लोगों को बीमारियों का खतरा सताने लगा है।

लीकेज बने समस्या : नपा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर सप्लाई लाइनों में बने लीकेज दूषित व गंदे पानी की सप्लाई का कारण बने हुए हैं। अधिकांश कालोनियों में गंदे पानी के भराव के पास से गुजरने वाली सप्लाई लाइनों में गंदा पानी आ रहा है।

दूषित पानी से परेशान लोगों ने लीकेज में सुधार के लिए भी शिकायतें दर्ज कराई हैं। भूदोली रोड, रामनगर कालोनी, खेतड़ी मोड़, शाहपुरा रोड, छावनी रोड सहित दर्जनों स्थानों पर सप्लाई लाइनों में लीकेज बने हुए हैं। इसके कारण पानी की सप्लाई के साथ नालियों का गंदा पानी भी घरों तक पहुंच रहा है।

दूषित सप्लाई वाले कनेक्शन हटेंगे : जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के एईएन बीएन अटल ने गंदे एवं दूषित पानी की सप्लाई के मामले में कहा कि वार्ड आठ में लोगों ने नालियों से कनेक्शन ले रखे हैं, जिससे घरों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। ऐसे सभी कनेक्शनों को काटा जाएगा। गंदा व बदबूदार पानी आने वाले सभी लोगों को दूसरी जगह से कनेक्शन दिया जागा।

वार्ड में लीकेज एवं गंदा पानी आने के स्त्रोत के बारे में भी पता लगाया जाएगा। दूषित सप्लाई के कारण वार्ड आठ में पहले भी कनेक्शन हटाए गए थे। लोगों ने फिर से नालियों से कनेक्शन ले लिए। रामनगर कालोनी में दूषित पानी की सप्लाई की जांच के लिए अलग से टीम गठित की गई है। वहां गंदे व दूषित पानी आने की शिकायत मिली है। कई घरों के नलों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। इस पर कालोनी के आसपास के लीकेज एवं पाइप लाइन में सुधार के लिए कहा गया है। रामनगर कालोनी में रविवार से काम शुरू कर दिया जाएगा।

छावनी के वार्ड आठ एवं रामनगर कालोनी में गंदे व दूषित पानी की शिकायत मिली है। विभाग के अधिकारियों को सप्लाई लाइनों को चेक करने एवं दूषित पानी की सप्लाई तुंरत बंद कराने के प्रयास करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-राजेंद्रसिंह, एसडीएम, नीमकाथाना





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: