भोपाल. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने यहां शनिवार को यहां कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी और हर कार्यकर्ता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भ्रष्टाचार मुख्य चुनावी मुद्दा रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भोपाल आए श्री पचौरी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उन्हें रैली के रूप में राजा भोज विमानतल से पीसीसी दफ्तर तक लाया गया, जहां आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रमुख नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेगी।
उन्होंने दावा किया कि फूट कांग्रेस में नहीं भाजपा में है। एनडीए सरकार की तुलना में यूपीए सरकार ने मध्यप्रदेश को अधिक राशि दी है। इसे हम आंकड़ों में भी साबित कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है।