HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

घंटे भर खड़ी रही केरला एक्सप्रेस

ग्वालियर. रेल मार्ग पर मशीनों से हो रहे कार्य की वजह से पिछले कुछ दिनों से ट्रेनें एक-एक घंटे प्लेटफार्म पर खड़ी हो रही हैं। शनिवार को नई दिल्ली से आई केरला एक्सप्रेस एक घंटे तक प्लेटफार्म नम्बर एक पर खड़ी रही।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों ग्वालियर - सिथौली रेल खंड पर चार अत्याधुनिक मशीनें रेल मार्ग को मजबूती देने के काम में लगायी गई हैं। इन मशीनों द्वारा रेल पटरियों के बगल में बिछी गिट्टियों की छनाई कर बड़ी-बड़ी गिट्टियां रेल ट्रैक को मजबूती देने के लिए भरी जा रही हैं। इसके लिए रेलवे बोर्ड से दोपहर 14.30 से 16.45 बजे तक का ब्लॉक लिया गया है।

इस दौरान कोई भी सवारी ट्रेन व मालगाड़ी उस मार्ग पर नहीं चलेगी। रेलवे के कार्य की वजह से उक्त समय के बीच नई दिल्ली से ग्वालियर आने वाली ट्रेनों को देर तक प्लेटफार्म पर खड़ा रहना पड़ रहा है। शनिवार को एक घंटे तक खड़ी रही केरला एक्सप्रेस को तब निकाला गया जब मशीनें काम करने के बाद रेल पटरियों से हट गईं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: