HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आईएएस छोड़कर कापरेरेट सेक्टर में

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरी बार ऐसा हुआ, जब किसी आईएएस अफसर ने कापरेरेट सेक्टर के लिए नौकरी छोड़ी। 1990 बैच के आईएएस श्री पाठक राज्य में सचिव स्तर के अधिकारी हैं। करीब दो साल पहले उन्हें राज्य शासन की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने नई दिल्ली की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस लिमिटेड में प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति दी थी।

सूत्रों ने बताया कि श्री पाठक ने छह महीने पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को छोड़कर आईसीआईसीआई वेंचर ज्वाइन कर लिया था। इस्तीफा नहीं दिया था, जो उन्होंने हाल में केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय को भेजा। अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।

प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अफसरों को कंपनी बदलनी हो तो केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होती है। संभवत: श्री पाठक ने सरकारी नौकरी ज्वाइन नहीं करने का मन बना लिया है।

इस कारण उन्होंने कंपनी बदलने से पहले केंद्र सरकार से अनुमति नहीं ली और सीधे मुंबई में आईसीआईसीआई की सर्विस ज्वाइन की। फिर सीधे इस्तीफा भेज दिया। श्री पाठक ने कोलकाता के आईआईएम से एमबीए किया है। श्री पाठक से पहले 1994 बैच के आईएएस राजकमल ने सरकारी नौकरी छोड़ी थी।

महासमुंद लोस चुनाव के दौरान चर्चा में रहे
लोकसभा चुनाव के दौरान महासमुंद कलेक्टर के रूप में श्री पाठक चर्चित हो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और विद्याचरण शुक्ल वहां से प्रमुख उम्मीदवार थे। चर्चा थी कि श्री पाठक ने खुद चुनाव सर्वे करा दिया था। इसकी चर्चा इतनी थी कि नाराज सरकार ने उन्हें कलेक्टर के पद से हटा दिया था।

बड़ा पैकेज, प्रमुख कारण
आईएएस की नौकरी देश में सबसे प्रतिष्ठित नौकरी मानी जाती है। इस नौकरी को छोड़ना बड़ा साहसिक निर्णय है। इसकी मुख्य वजह निजी कंपनियों द्वारा दिया जाने वाला आकर्षक पैकेज ही माना जा रहा है। आईएएस की नौकरी में औसतन 45 से 50 हजार रुपए तक वेतन मिलता है, जबकि निजी कंपनियों के पैकेज लाखों रुपए महीने के हैं।

छग से प्रेम बना रहेगा : पाठक
श्री पाठक ने अखिल भारतीय सेवा की नौकरी से इस्तीफा देने की पुष्टि करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ उनका राज्य है और उसके प्रति प्रेम हमेशा बना रहेगा। राज्य के हित के लिए जो संभव होगा, वे करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: