News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. दिन में अब धूप चुभने लगी है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड भी धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, धूप और तेज होती जा रही है और ठंड कमजोर पड़ती जा रही है।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं के रुख में परिवर्तन होने के कारण ये स्थिति निर्मित हो रही है। पहले प्रदेश में आने वाली हवाएं पूरी तरह उत्तर-पश्चिमी थी जबकि अब धीरे-धीरे इनकी दिशा में परिवर्तन होता जा रहा है। सत्ताहभर बाद हवाओं का रुख पूरी तरह पश्चिमी हो जाएगा और धूप कड़क हो जाएगी।
शनिवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। धूप ने लोगों को परेशान भी किया। खासतौर पर महिलाओं को धूप नहीं सुहा रही थी। महिलाओं व लड़कियों ने धूप से बचने के लिए छाते का सहारा भी लिया। ये सिलसिला पिछले तीन-चार दिनों से शुरू हो गया है। अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
आज संभाग के सभी स्थानों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गई। पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 9.3, अधिकतम 29.2, अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.2 अधिकतम 25.6, चांपा का न्यूनतम तापमान 11.4, अधिकतम 31.6, रायगढ़ का न्यूनतम 9.6 अधिकतम 31.8, माना का न्यूनतम 11.5, अधिकतम 32.6, राजनांदगांव न्यूनतम 12 अधिकतम 31.2, जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 10.5, अधिकतम 30.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग रायपुर के तकनीकी निदेशक एमएल साहू ने बताया कि धीरे-धीरे गर्मी शुरू होती जा रही है। सप्ताहभर बाद धूप और तेज हो जाएगी।