नई दिल्ली.
मद्रास हाईकोर्ट ने टीवीएस मोटर्स को एक बड़ा झटका देते हुए कम्पनी की नई मोटरबाइक ‘टीवीएस फ्लेम 125’ के निर्माण, विपणन और बिक्री पर रोक लगा दी है।
बजाज ऑटो ने टीवीएस की उपरोक्त बाइक में प्रयोग की गई ‘डीटीएसआई’ तकनीक पर एकाधिकार जताते हुए टीवीएस मोटर्स के खिलाफ एकाधिकार हनन याचिका दायर की थी जिसके बाद मद्रास हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
टीवीएस मोटर्स ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ‘फ्लेम’ की बिक्री पर 29 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी थी।
4 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।