Manoranjan
Telly Talk Telly Talk मुंबई.
जी टीवी के चर्चित सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ की कहानी में जल्द एक नया मोड़ आने वाला है। सीरियल के हीरो सागर व विद्या नामक पात्रों (शरद मल्होत्रा व दिव्यांका त्रिपाठी) की बहुत जल्द मौत हो जाने वाली है। वैसे यह खबर पढ़कर उनके प्रशंसकों को बहुत दुख पहुंचेगा लेकिन इनके अपने परिवार वाले भी इस हकीकत से काफी हैरान-परेशान हैं।
दिव्यांका की मां का मानना है कि सीरियल में होने वाली इन कलाकारों की मौत का असल जिंदगी में भी बहुत असर पड़ेगा। इसलिए चैनल वालों ने जाने-माने ज्योतिषी चारू नायक से संपर्क किया है। चारू ने निर्माताओं को सलाह दी है कि वे सागर और विद्या की मौत के सीन की शूटिंग से पहले एक विशेष पूजा आयोजित करवाएं। इसके अलावा उन्होंने शरद और दिव्यांका को अपने-अपने नाम के स्पैलिंग में भी बदलाव लाने की सलाह दी है।