HomeBusinessCorporate Corporate

अनिल अंबानी ग्रुप जारी करेगी मुफ्त बोनस शेयर

नई दिल्ली. रिलायंस पावर की लिस्टिंग में हाथ जला चुके निवेशकों को लाभ पहुंचाने के लिए अनिल अंबानी ने अच्छा रास्ता निकाला है। रिलायंस पावर का बोर्ड प्रवर्तकों के अलावा सभी शेयर धारकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रहा है।

समूह के प्रवक्ता ने कहा है कि शेयर बाजार में रिलायंस पावर का प्रदर्शन खराब रहा है। लिस्टिंग के दिन ही इसका शेयर 32 फीसदी नीचे लिस्ट हुआ था। रिलायंस पावर के आईपीओ में 7,50,000 करोड़ रुपए दांव पर लगाए गए थे। रिटेल निवेशकों को 450 रुपए का शेयर 20 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा गया था।

बैठक कब होगी:
रिलायंस पावर ने स्टाक एक्सचेंजों को बताया है कि फ्री बोनस के बारे में बोर्ड की बैठक 24 फरवरी को होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि 15 जनवरी को आईपीओ खुलने के बाद सेंसेक्स 13 फीसदी गिरा है और रिटेल निवेशकों के लिए रिलायंस पावर का शेयर 11 फीसदी व अन्य श्रेणी के निवेशकों के लिए 14 फीसदी गिरा है। कंपनी का कहना है कि शेयर मूल्य में गिरावट के कई कारण हैं। इनमें बाजार में सोची समझी हेराफेरी और विरोधियों द्वारा छेड़े प्रचार का बड़ा असर रहा है।

इश्यू आने के पहले भी अनिल समूह ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत सेबी से की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: