भुवनेश्वर. उड़ीसा के गुंजम-कंधामल सीमावर्ती इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए।
उड़ीसा के गृह सचिव तरुण टीके मिश्रा ने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ कल रात हुई मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं।
मिश्रा ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ करने वाले पुलिस दल में शामिल तीन पुलिसकर्मी लापता हैं। जंगलों में घिर चुके नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ आज दूसरे दिन भी जारी है।
उल्लेखनीय है कि नयागढ़ जिले में नक्सलियों ने आत्मघाती हमला करते हुए 14 पुलिसकर्मियों के अलावा एक आम नागरिक को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने पुलिस थाने, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और शस्त्राघर पर हमले किए।
संबंधित खबरें
* उड़ीसा में नक्सली हमला,१४ पुलिसकर्मियों की मौत