HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

युवी को कप्तान बनाने की घोषणा की प्रिटी जिंटा ने

मोहाली.युवी को कप्तान बनाने की घोषणा की प्रिटी जिंटा ने बीसीसीआई द्वारा संचालित आगामी आईपीएल ट्वेंटी 20 क्रिकेट में मोहाली टीम का नेतृत्व युवराज सिंह करेंगे। मोहाली टीम की मालिक व फिल्म अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने यहां पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने टॉम मूडी को टीम के कोच नियुक्त करने की भी घोषणा की।

प्रिटी ने मीडिया के सवालों का जवाब चुलबुले अंदाज में दिया। चाहे वो क्रिकेट से जुड़ा हो या फिर फिल्मों से, प्रत्येक जवाब में प्रिटी का आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।प्रिटी के साथ नेस वाडिया, डॉबर कंपनी के मोहित बरमन ,एपीजे कंपनी के करन पॉल, पीसीए के अध्यक्ष आई.एस बिंद्रा और सचिव एम.पी पांडव भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस मैदान के बीच में रखी गई थी और करीब 2.00 बजे जैसे ही प्रिटी ग्राउंड में पहुंची तो उनका स्वागत पंजाबी ढोल के साथ भंगड़ा कलाकारों ने किया। हालांकि प्रिटी सुबह 11 बजे मोहाली पहुंच गई थी।

मैने पहले ही सोच लिया था
प्रिटी से जब पूछा गया कि आईपीएल फ्रैचाइंजी के हासिल करने वालों में उनका नाम काफी चौकाने वाला था। इस पर प्रिटी ने कहा कि जब आईपीएल की बात चली तो मैने पहले से तय कर लिया था लेकिन ज्यादा शोर न हो इसलिए किसी को बताया नहीं था। जैसे की मैनें पहले कहा कि मोहाली हो या फिर शिमला, यह मेरे घर जैसा है और यहां पर क्रिकेट को प्रमोट करने का अच्छा मौका मिल रहा है।

युवी के खराब फॉर्म की फिकर नहीं
मोहाली टीम के कप्तान युवराज की खराब फॉर्म का जिक्र आया तो प्रिटी जिंटा ने जवाब दिया कि यह वही युवराज है जिन्होंने ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप अपने दम पर भारत को जिताया था। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। प्रिटी ने कहा कि अब हमारा पूरा ध्यान एक बढ़िया टीम बना कर इस लीग को जीतने पर है।

टीम का नाम एसएमएस से
भास्कर ने जब प्रिटी जिंटा से मोहाली टीम के नाम के बारे में पूछा जो प्रिटी ने हंसते हुए कहा चलो किसी ने तो टीम के नाम के बारे में पूछा। टीम का नाम सुझाने के लिए एसएमएस से मुहिम चलाई जाएगी। जो भी मोहाली टीम के लिए नाम सुझाना चाहते हैं वे आईपीएल एमएफ लिख कर 52622 पर एसएमएस तक कर सकते हैं। इसकी डेडलाइन 24 फरवरी रखी गई है।

टॉम मूडी होंगे कोच
मोहाली टीम के कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंड टॉम मूडी होंगे। नेस वाडिया ने कहा कि मूडी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए काफी उत्सुक है और हमें उम्मीद है कि उनकी कोचिंग में टीम लीग जीतने में कामयाब रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: