HomeSportsCricket Cricket

भारत ने पापुआ न्यू गिनी को रौंदा

कुआलालंपुर: भारत ने आईसीसी विश्वकप अंडर 19 में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। उसके साथ पिछली दो बार के विजेता पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने भी अपने मैच विशाल अंतर से जीते।

भारत ने पूर्वी एशिया-प्रशांत के देश पापुआ न्यू गिनी को 195 रन से, ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 149 रन से इंग्लैंड ने आयरलैंड को 10 विकेट से और पाकिस्तान ने मलेशिया को 8 विकेट से हराया।

भारत ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 280 रन बनाए, जवाब में गिनी की टीम सिर्फ 85 रन पर ही ढेर हो गई। विजेता टीम की ओर से कप्तान तन्मय श्रीवास्तव ने 83, तारुवार कोहली ने 40 और श्रीवत्व गोस्वामी ने 58 रन बनाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: