HomeSportsCricket Cricket

भारतीय टीम ज्यादा ही अनुभवहीन: पोंटिंग

एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने रविवार को कहा है कि भारतीय टीम कुछ ज्यादा ही अनुभवहीन है। इसी अनुभवहीनता के चलते वह एक आसान से लक्ष्य का भी पीछा नहीं कर सकी।

पोंटिंग ने कहा, अनुभवी और नवजवान खिलाड़ियों का संतुलन किसी भी टीम के लिए अच्छा है। उनकी टीम में इस बात का अच्छी तरह से ध्यान रखा गया है। भारतीय टीम के नवजवान खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन अभी उनका परिपक्व होना बाकी है। हो सकत है कि वे जल्दी ही टेस्ट टीम में भी नजर आएं।

हालांकि उन्होंने अपने बल्लेबाजों से आग्रह किया कि वे आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करें। इस सिरीज में अब तक उनका प्रदर्शन बेहद लचर ही रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: