HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

रोडवेज यात्रा हुई महंगी

जयपुर.cartoon डीजल व पार्ट्स के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि से 400 करोड़ के घाटे से जूझ रहे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने सोमवार को यात्री किराए में वृद्धि की घोषणा की। निगम ने साधारण, द्रुतगामी व सेमी डीलक्स बसों के यात्री किराए में दो पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की वृद्धि की है। वृद्धि सोमवार मध्यरात्रि से लागू हो रही है। वृद्धि से रोडवेज को सालाना 10 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी।

वृद्धि के बाद यात्री पर 100 किमी यात्रा करने पर 2 रुपए, 250 किमी यात्रा करने पर 5 रुपए, 300 किमी यात्रा करने पर 6 रुपए. 400 किमी यात्रा करने पर 8 रुपए व 450 किमी यात्रा करने पर 9 रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। अंतिम बार रोडवेज ने 11 जुलाई, 2006 को किराए में वृद्धि की थी। निगम का दावा है कि वृद्धि के बावजूद अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में किराया कम रहेगा।

निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अशोक जैन का कहना है कि ऑयल कंपनियों द्वारा निगम को दी जा रही छूट को समाप्त करने, डीजल दरों में वृद्धि होने, पार्ट्स की कीमतें बढ़ने से किराए में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

25 किमी तक की उपनगरीय बस सेवा और सिटी बसों पर वृद्धि लागू नहीं : 25 किमी तक चलने वाली उपनगरीय बसों और सिटी बसों के किराए को वृद्धि से दूर रखा गया है। किराया वृद्धि केवल राजस्थान परिक्षेत्र में ही लागू : रोडवेज की ओर से की गई किराया वृद्धि केवल राजस्थान परिक्षेत्र में ही लागू होगी।

किराया बढ़ाया, चुनाव हार गए

पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत ने भी 1998 के चुनाव से ठीक पहले रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया था। इसके बाद उन्हें विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा था।

डीजल वृद्धि से 16 करोड़ का अतिरिक्त भार : हाल ही हुई डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी से रोडवेज पर सालाना 16 करोड़ का अतिरिक्त भार का अनुमान लगाया गया था। रोडवेज की बसे रोजाना 16.5 लाख किमी चलती है। प्रतिदिन डीजल मद में लगभग 4 लाख रुपए का खर्चा करना पड़ता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: