HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

ब्यावर डीटीओ जयपुर तलब

अजमेर. परिवहन आयुक्त ने राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति नहीं करने पर ब्यावर डीटीओ ओमप्रकाश दुसाद को अजमेर के बाद सोमवार को जयपुर बुला लिया। अजमेर डीटीओ शेरसिंह लुहाड़िया को उनकी जगह ब्यावर भेजा गया है। आरटीओ हरिप्रसाद मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च तक के लिए दुसाद को जयपुर बुलाया है।

शुक्रवार को पहले उन्हें ब्यावर से अजमेर भेजा गया था। बाद में उन्हें यहां से भी बुला लिया गया। ब्यावर जिला परिवहन कार्यालय लगभग 50 लाख रुपए राजस्व में पिछड़ रहा था।

महकमे के सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पूर्व भी परिवहन आयुक्त ने राजस्व लक्ष्य पूरे नहीं करने पर दुसाद समेत दौसा, करौली और चित्तौड़गढ़ के अफसरों को भी आयुक्तालय कॉल कर जवाब तलब किया था। इधर अजमेर में अब दो की जगह फिलहाल एक ही डीटीओ अशोक कुमार जैन को अतिरिक्त कार्य सौंपे गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: