HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

ओवरटाइम की रिपोर्ट तलब

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्डकर्मियों को जरूरत से ज्यादा ओवर टाइम दिए जाने की कार्यवाहक अध्यक्ष और संभागीय आयुक्त दीपक उप्रेती ने रिपोर्ट तलब की है। उधर ओवर टाइम को ‘ऑक्सीजन’ बताने वाले बोर्ड सचिव लीलाधर यादव अब बचाव की मुद्रा में हैं, उन्होंने कर्मचारी संघ को आगे कर दिया है।

संघ ने लिखित बयान में माना है कि इस साल महज परीक्षा शाखा में ही 77 लाख रुपए से ज्यादा ओवर टाइम मिलेगा। संभागीय आयुक्त दीपक उप्रेती ने सचिव लीलाधर यादव से ओवरटाइम संबंधी रिपोर्ट तलब की है।उन्होंने सचिव से बोर्ड की स्पेशल ऑडिट की रिपोर्ट भी मांगी है, जिसमें सरकार के निर्देशों के बावजूद ओवरटाइम दिए जाने पर बोर्ड की बखिया उधेड़ी गई है।

इस बीच, सचिव लीलाधर यादव बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। उन्होंने बोर्ड के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ को आगे कर ओवरटाइम को जायज ठहराने और नई भर्ती नहीं होने का तर्क स्थापित करने का प्रयास किया है।

कर्मचारी संघ के महामंत्री अनिल कुमार शर्मा ने सोमवार को जारी बयान में माना कि सिर्फ परीक्षा शाखा में ही 49 लाख 6 हजार रुपए ओवर टाइम और अल्पाहार व वाहन भत्ते के 28 लाख रुपए मिलेंगे। कर्मचारी संघ का दावा है कि स्थायी कर्मचारी नहीं लगाए जाने से तो बोर्ड को चार करोड़ का फायदा हो रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: