HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

इंस्पेक्टर को कुचलने की कोशिश

अजमेर.accident नारेली चौराहे पर सोमवार शाम एक ट्रोला चालक ने आरटीओ चैकिंग दस्ते की जीप को टक्कर मारकर इंस्पेक्टर को कुचलने की कोशिश की। रुकने का इशारा करने पर ड्राइवर ने ट्रोले की रफ्तार बढ़ा दी थी। हादसे में इंस्पेक्टर बुरी तरह जख्मी हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप ट्रोले में अटक गई। कुछ दूरी पर ट्रोला भी पलट गया।

परिवहन महकमे की सफाई है कि दस्ता नियमित जांच पर था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि नाजायज वसूली की जा रही थी। परिवहन निरीक्षक प्रकाश टहलयानी सोमवार शाम नारेली बाइपास पर दल के साथ गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे। उनकी जीप सड़क के किनारे खड़ी थी। इस बीच, दल के सदस्य मनोज कुमार और महेन्द्र ने ब्यावर की ओर से आ रहे कोयले से भरे ट्रोले को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने अचानक रफ्तार बढ़ा दी।

ट्रोला, आरटीओ की जीप को चपेट में लेते हुए आगे निकल गया। जीप, कुछ दूर तक ट्रोले के साथ घिसटती हुई गई। पास में खड़े टहलयानी वाहनों की चपेट में आकर उछल कर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। इधर, कुछ दूरी पर संतुलन बिगड़ने से ट्रोला भी सड़क के किनारे पलट गया। लोगों ने घायल इंस्पेक्टर को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और पेट में भी गंभीर चोट आई है।

नाकामदार चौकी प्रभारी एसआइ शफकत अली ने बताया कि दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रोला चालक और खलासी भी जख्मी हुए थे, दोनों ऑटो रिक्शा में सवार होकर चले गए थे।

हादसा नहीं वारदात : जख्मी इंस्पेक्टर टहलयानी की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में उनके बयान नहीं हो सके, जबकि घटना के प्रत्यक्षदर्शी विभाग के कर्मचारी मनोजकुमार और महेन्द्रसिंह से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को रुकने इशारा करने पर उसने दूसरी साइड में ट्रोला लाकर जीप को टक्कर मार दी। टहलयानी के परिवारजन मंगलवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: