HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

फट पड़ा बिजली मीटर

सीकर.meter राधाकिशनपुरा इलाके में सोमवार को बिजली मीटर में अचानक आग लग गई। मीटर के फटने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। झुलसी अवस्था में युवक को श्री कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार सुनील निवासी राधाकिशनपुरा सोमवार को आरटीओ दफ्तर के बाहर फोटोस्टेट की दुकान के पास बैठा था।

सुबह 11 बजे अचानक मनीष फोटोस्टेट की दुकान के बाहर लगा बिजली का नया मीटर फट गया। मीटर विस्फोट से निकली लपटों से सुनील के कान व आंखों के बाल झुलस गए। इस पर दुकान के पास काफी लोगों की भीड़ हो गई। बिजली मीटर विस्फोट की सूचना विद्युत निगम को दी गई। सूत्रों ने बताया कि विद्युत निगम कर्मचारियों ने दोपहर बाद नया मीटर लगा दिया।

नए मीटर नकली तो नहीं?

बिजली मीटर फटने के बाद लोग मीटरों पर सवालियां निशान उठाने लगे हैं। लोगों ने बताया कि बिजली मीटर अचानक फटना हैरत की बात है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मीटर पर लोड भी नहीं था कि वह फट जाए। लोगों ने इसकी जांच कराने की मांग की है।

फिर आक्रोश

बिजली मीटर फटने के बाद उपभोक्ताओं में निगम के नए मीटरों को लेकर एक बार फिर आक्रोश फैलने लगा है। घटना से सहमे लोगों ने बिजली निगम को चेतावनी दी है कि मीटरों की जांच नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। मीटर फटने की घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: