HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

मिठाई खाएंगे जिसमें होगी ‘चीनी कम’

उदयपुर. आपने खीर खूब खाई होगी, लेकिन दूध-शक्कर से बनी। मिठाई फेस्टीवल में तशरीफ लाइए जहां आपको चीनी व दूध रहित खीर चखने को मिलेगी जो पाइनेप्पल, नारियल के दूध व देशी गुड़ से बनी होगी और आपके सेहत को फायदा करेगी। लीक से हटकर काम करने वाले वाले सृजनात्मक युवाओं के संगठन शिक्षांतर ने इस बार ‘मिठाई-मिलन’ का आयोजन किया है जिसमें आम जन शरीर को फायदा पहुंचाने वाले खाद्य वस्तुओं से बने स्वीट्स बनाना सीखेंगे।

आदिनाथ नगर स्थित शिक्षांतर कार्यालय में 23 से 25 मार्च तक होने वाले इस अनोखे कार्यक्रम में दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के संयोजक सन्नी गंधर्व ने बताया कि मिठाई फेस्टीवल का ख्याल भारतीय संस्कृति के परिवेश में आया जहां लोग खुशियां बांटने के प्रतीक में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं।

अधिकांश मिठाइयां शक्कर, मैदा व डेयरी उत्पादों से बनते हैं जिससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में शिक्षांतर ने ऐसा मंच बनने का बीड़ा उठाया है जहां मिठाइयां बनानी सिखाई जाएगी जिसमें हेल्थ-फ्रेंडली वस्तुओं का समावेश हो। शिक्षांतर के रामावतार ने बताया कि फेस्टीवल के दौरान दो से पांच बजे तक विभिन्न रेसीपीज बनाई जाएगी।

पांच से सात बजे तक टॉक, व्याख्यान, ग्रुप डिसकशन, फिल्म स्क्रीनिंग होगी जिसमें जंक व फास्ट फूड से शरीर को होने वाले नुकसान, बीमारियों पर विमर्श होगा। शिक्षांतर द्वारा बनाए व्यंजनों में माल कुकीज, मक्का के खीर व बिस्किट, महुए-केले व गाजर का हलवा, मूंगफली की बर्फी, बाजरा केक आदि शामिल होंगे जिसमें मीठे के लिए शहद या गुड़ का इस्तेमाल होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: