वाशिंगटन.हार्ट संबंधी बीमारियों व स्ट्रोक से दूर रहने के लिए हेल्दी फूड खाना बेहद जरूरी है। इसके लिए ब्रेकफास्ट में रोज कुछ मात्रा सीरियल्स या अनाज की लें। यूएस के एक रिसर्चर के मुताबिक, 'ब्रेकफास्ट में नियमित तौर पर साबुत अनाज खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों में कमी आती है।
लीड रिसर्चर लूक जाउसी कहते हैं, 'हेल्दी रहने के लिए ब्रेकफास्ट में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सीरियल्स खाएं और उसमें कितना फाइबर है, इस बात पर भी ध्यान दें। अनाज की हर वर्ग में कम से कम 4 ग्राम फाइबर होना बेहद जरूरी है।'
यह निष्कर्ष हॉर्वर्ड मेडिकल स्कूल के रिसर्चर जाउसी ने फिजिशियन हेल्थ स्टडी के डाटा से निकाला है। इस स्टडी को 18 साल तक फॉलो किया गया और इसमें 21,400 मेल डॉक्टर्स ने भाग लिया। इसमें से 898 डॉक्टर्स में हार्ट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा देखी गईं। हर हफ्ते सीरियल की 2 से 6 वर्ग लेने वाले डॉक्टर्स के शरीर में हार्ट फेलियर का रिस्क 21 प्रतिशत कम पाया गया, तो वहीं 7-8 वर्ग हर हफ्ते खाने वालों के शरीर में हार्ट फेलियर 29 प्रतिशत कम पाया गया। जाउसी कहते हैं, 'हेल्थ स्टडी से निष्कर्ष निकलता है कि साबुत अनाज खाने वालों में हार्ट फेलियर कम होता है, क्योंकि ब्रेकफास्ट में सीरियल्स खाने से शरीर में मैग्नेशियम, पोटेशियम और फाइबर का लेवल ठीक बना रहता है।'