HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

भंसाली को अपने इशारों पर नचाएगी वैभवी मर्चेट

मुंबई. शादी के बाद पति के लिए पत्नी का हर हुक्म बजा लाना और उसके इशारों पर नाचना आम बात है। चाहे पति दुनियाभर में धौंस जमाता फिरता हो, बड़ा अफसर हो, छोटा-मोटा कर्मी हो या फिर कोई और। जो भी हो, वैभवी मर्चेट पेशे से बॉलवुड में एक कोरियोग्राफर हैं और सुनने में आया है कि वह जल्द ही ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’ और ‘सांवरिया’ जैसी रोमांटिक फिल्में बनाने वाले संजय लीला भंसाली के साथ शादी के बंधन में बंध जाने वाली हैं।

यानी अब संजय भी जल्द ही बॉलीवुड के जानेमाने एक्टरों को अपने इशारों पर नचाने वाली भैरवी के इशारों पर नाचते नजर आने वाले हैं। दोनों परिवारों के नजदीकी सूत्रों पर यकीन करें तो मार्च के आखिरी हफ्ते में भंसाल वैभवी को जीवन साथी बना लेंगे।

ऐसे शुरू हुआ रोमांस

वैभवी ने ही भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम, सांवरिया और देवदास की कोरियोग्राफी की है, जिसकी काफी सराहना हुई। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान वैभवी और संजय एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित हो गए थे। इसके बाद वैभवी और संजय अक्सर साथ देखने जाने लगे। वैभवी, भंसाली परिवार की सदस्य की तरह हो गई। उन्हें भंसाली की मां और बहन के साथ भी देखा गया। दोनों ने हमेशा इस बात का खंडन किया कि उनके बीच अफेयर है। जो भी हो, भंसाली इस वक्त भारत से बाहर हैं और उनके आने पर ही इस मामले का खुलासा होगा।

हालांकि, भंसाली को अपने बारे में बात करना कम ही पसंद है और शायद इसी वजह से लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा पता नहीं है। भंसाली अपनी मां और बहन को बेहद चाहते हैं, यही वजह है कि उन्होंने अपने नाम के साथ मां का नाम ‘लीला’ भी जोड़ रखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: