HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

139 पर 10 सेकंड और ट्रेनों, पीएनआर की जानकारी हाजिर

भोपाल. ट्रेनों के आने-जाने का समय और आरक्षण की जानकारी अब आपको ‘एसएमएस’ के जरिए भी मिलेगी। रेलवे ने अपनी एकीकृत पूछताछ सेवा 139 को एसएमएस सुविधा से जोड़ दिया है। अब आप इस नंबर पर फोन करने के साथ ही मोबाइल से एसएमएस भी कर सकते हैं। हालांकि कुछ सरकारी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा यह सुविधा दी जा रही थी, लेकिन उसमें विसंगतियां थीं।

यदि बगैर स्पेस मैसेज या गलत चिंह टाइप करके मैसेज भेजा जाए, तो टेलीकॉम कंपनी का साफ्टवेयर जानकारी नहीं भेजता था। बावजूद जानकारी मांगने वाले को निर्धारित शुल्क 3 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कापरेरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाल ही में चंडीगढ़ की एक एग्रीगेटर कंपनी से लागू एसएमएस सुविधा के लिए अनुबंध कर लिया है।

पश्चिम मध्य रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अतुल शर्मा कहते हैं कि लोगों को ट्रेनों और पीएनआर की जानकारी के लिए काफी परेशानी होती थी। एसएमएस सुविधा से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।

सिर्फ नंबर एसएमएस करने पर भी
इस सुविधा के तहत यात्री द्वारा महज संबंधित ट्रेन का नंबर एसएमएस किए जाने पर भी ट्रेन की स्थिति का ब्यौरा भेजा जाएगा।

10 सेकंड में जानकारी
रेलवे की नई व्यवस्था तीन नंबर के शार्ट कोड सिस्टम पर आधारित है। यह वेब बेस्ड एसएमएस डिलेवरी सिस्टम पहले की अपेक्षा सबसे ज्यादा सुरक्षित और महज 10 सेकंड में जवाब भेजने वाला है।

>> मामूली त्रुटियों के कारण एसएमएस करने वालों को साफ्टवेयर का सर्वर जवाब नहीं देता था। वहीं, लोगों के पैसे भी लग जाते थे। इन दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए एकीकृत रेलवे पूछताछ सेवा 139 को एसएमएस सेवा से जोड़ दिया गया है।
वीरेंद्र सिंह, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: