HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अब तक मरीं हजारों मछलियां

भोपाल. fishes ताजुल मसाजिद स्थित मोतिया तालाब में तीन दिनों से मछली मरने का सिलसिला जारी है। अब तक वहां हजारों मछलियां मर चुकी हैं। प्रदूषण नियंत्रण मंडल (पीसीबी) ने जांच के लिए पानी के नमूने लिए हैं।

मछली मरने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पीसीबी, फिशरीज व नगर निगम के अधिकारी यहां का दौरा कर चुके हैं। जिस ठेकेदार के पास यहां मछली मारने का ठेका है, उसने इसकी एफआईआर दर्ज कराई है।

पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक सिंघई ने बताया कि नमूने लेकर जांच के लिए हेड आफिस भेज दिए गए हैं। जब इस संबंध में फिशरीज के डिप्टी डायरेक्टर एएन पाटिल से चर्चा करने की कोशिश की गई, तो पहले उन्होंने फोन काट दिया और बाद में मोबाइल नहीं उठाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: