नई दिल्ली. लगता है भाजपा को यह समझ में आ गया है कि आम चुनाव में बसपा के साथ समझौते की कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा ने मायावती को 'जमीदारों की नेता' की उपाधि से नवाजा है।
बीजेपी के मुखपत्र 'कमल संदेश'में छपे संपादकीय के अनुसार मायावती एक अड़ीयल नेता हैं।
गौरतलव है कि कुछ दिनों पहले मायावती ने अपने किताब में लिखा है कि उन्होंने भाजपा को हमेशा ही अपने जूती की नोंक पर रखा है। मायावती के इस बयान पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज किया है।
अखवार में लिखा है कि मायावती को यह भूलना नहीं चाहिए कि अकड़ू तानाशाह ज्यादा दिन तक राज नहीं कर सकते। एक न एक दिन उनका विनाश तय है।
संपादकीय में भाजपा ने मायावती के भव्य जन्मदिन की पार्टी का भी विरोध किया है। भाजपा ने कहा कि मायावती सर्वजन की नेता नहीं बल्कि धनी और चाटुकारो की नेता हैं। भाजपा ने कहा कि मायावती ने जिस तरह अपना जन्मदिन मनाया उसे देखकर तो अब हर किसी को विश्वास हो गया कि वे गरीब और पिछड़ो की नेता नहीं हैं।