HomeNewsMetrosIndore Indore

छात्रा ने फांसी लगाई

इंदौर. पीएससी की तैयारी कर रही युवती ने लगातार तीसरी बार असफल होने से दु:खी होकर सोमवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका निधि पिता राजबिहारी त्रिपाठी (29) निवासी पलाश पैलेस कॉलोनी है।

एएसआई पंचमसिंह राठौर ने बताया निधि सोमवार सुबह 7 बजे सोकर उठी और छोटे भाई आशीष तथा अजय से बात करने के बाद कमरे में चली गई। 9.30 बजे तक जब वह बाहर नहीं आई तो अजय चाय लेकर उसके कमरे में गया। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर निधि फंदे पर लटकी थी। उसे मयूर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। भाई अजय ने बताया निधि ने पीएससी में सिलेक्ट होने के लिए इस बार तीसरा प्रयास किया था। इसमें भी असफल होने से वह बहुत दु:खी थी।

संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। निधि के पिता पीएचई मंडला में इंजीनियर हैं तथा एक अन्य भाई अभिषेक बेंगलुरू में जॉब कर रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वे दोनों इंदौर के लिए रवाना हुए। निधि इंदौर में भाई आशीष तथा मां प्रतिभा के साथ रह रही थी। पूना में नौकरी कर रहा अजय हाल में इंदौर आया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: