HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पारे में उबाल

चडीगढ़/नई दिल्ली कुछ दिन पहले तक कड़ाके की ठंड से परेशान उत्तर भारतीयों को आने वाले दिनों में झुलसाती गर्मी झेलनी पड़ सकती है। पिछले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा के अधिकतर स्थानों में दिन का तापमान बढ़ गया है। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान मंगलवार को 25.6 डिग्री रहा जबकि हरियाणा के हिसार में यह 28.4 डिग्री को छू गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पारे ने दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा। सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान १क्.८ डिग्री रहा जबकि दस वर्षो में फरवरी में न्यूनतम तापमान १क् डिग्री तक नहीं पहुंचा था।

ग्लोबल वर्ा्िमग कहना जल्दबाजी मौसम विभाग महानिदेशक आरसी भाटिया के अनुसार इस वर्ष मौसम में आए परिवर्तन को ग्लोबल वार्मिग से जोड़ना जल्दबाजी होगी। दो दिनों से पारे का सामान्य से ऊपर दर्ज होना महज स्थानीय परिवर्तन है। भाटिया के अनुसार एक दो दिन बाद पारा फिर गिर सकता है। मौसम विभाग के वेबसाइट मुताबिक ४८ घंटों के बाद न केवल दिल्ली बल्कि पूरे उत्तर पश्चिम इलाकों में तापमान बढ़ सकता है। १५६ वर्षो के आंकड़ों के आधार पर १८५क् से अब तक सर्वाधिक गर्म वर्षो की गणना की जाए तो हम पाएंगे कि १९९५-२क्क्६ तक के 12 वर्ष १क्क् वर्षों में सर्वाधिक गर्म थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: