HomeHealth Health

सावधान: हवा में है वायरल इन्फेक्शन

मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बारिश न होने के कारण सूखी ठंड ने वातावरण में वायरल इंफेक्शन फैला दिया है। इस इंफेक्शन का हर तीसरा आदमी शिकार है। खांसी, जुकाम, निमोनिया के अधिक से अधिक रोगी अस्पतालों में आ रहे हैं।

इनका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर हो रहा है। बड़ांे का बच्चों के संपर्क में आने से इंफेक्शन बढ़ रहा है और वे लगातार इन रोगों की गिरफ्त में आ रहे हैं। लोगों को एहतियात बरतने की भी जरूरत है। ऐसा करने से न केवल अपने आपको को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इंफेक्शन संपर्क में आने से बढ़ता है।

क्या है लक्षण

खांसी, जुकाम व निमोनिया में गले में इंफेक्शन से खांसी रहना, गले में दर्द, जुकाम, छाती जाम होना है। इसके अतिरिक्त छींके आना भी इसके लक्षण हैं।

बच्चों पर दे ज्यादा ध्यान

दो साल से छोटे बच्चों में इन बीमारियों का ज्यादा प्रभाव होता है। उन्हें ये बीमारियां घर के बड़े सदस्यों द्वारा होती है। इसीलिए प्रभावित व्यक्ति बच्चे के निकट हमेशा मास्क डाल कर ही जाएं। छोटे बच्चे अपने बारे में बता नहीं सकते। छोटे बच्चों को इंफेक्शन से बचाकर रखें। बड़े बच्चों को भी घर से कम ही बाहर निकालें। हो सके तो उन्हें बाहर का खाना भी न खिलाएं।

बड़े भी रखें ख्याल

बाहर निकलते समय पूरे कपड़े व मुंह पर मास्क लगाकर रखें, क्योंकि हवा में फैला वायरल इंफैक्शन आपको अपना शिकार न बना सके।

बाहर का खाना कम खाएं। तले हुए खाने के ऊ पर से पानी न पिएं। समय-समय पर अपने फिजिशियन से सलाह लेते रहें। उनकी सलाह पर ही दवाई का सेवन करें। इन बीमारियों में दवाई भी गुनगुने पानी से ले। शीतल पेय पदाथोर्ं का सेवन न करें।

प्रवीन अरोड़ा, करनाल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: