हैदराबाद. आंध्र प्रदेश विधानसभा में दस विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन विधायकों पर सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
कार्यवाही में बाधा पहुंचाने वाले टीआरएस के 10 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। गौरतलब है कि ये विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे और कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे।