सुपौल. बिहार-नेपाल बॉर्डर पर करीब 23 करोड़ रुपए कीमत का यूरेनियम बरामद किया गया है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे हैं।
पता चला है कि तस्करी के आरोप में सीमा पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और उससे इतनी बड़ी कीमत का यूरेनियम बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यूरेनियम भारत से नेपाल भेजा जा रहा था या नेपाल से भारत लाया जा रहा था।
इस तस्करी में सीमा सुरक्षा बल के तीन जवानों का भी नाम लिया जा रहा है और कहा गया है कि यह तीनों फरार हो गए हैं।