HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

5 सिलेंडर गैस से पकता है 2 वक्त का खाना

कोरबा. छत्तीसगढ़ सातवीं बटालियन के कर्नल एके सिंह की देखरेख में एनसीसी केडेट्स का दस दिनी कैंप 16 फरवरी से जारी है। स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में जारी कैंप में प्रदेश के लगभग 500 कैडेट्स शामिल हैं। वहीं बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल है। इन लोगों के दो वक्त का खाना बनाने में प्रतिदिन 5 सिलेंडर की खपत हो रही है।

भोजन व्यवस्था प्रभारी नायब सूबेदार अजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 35-35 किलो ग्राम चावल के हिसाब से 70 किलो चावल पकाया जा रहा है। लगभग इतने ही किलो सब्जी पकाई जा रही है। कैडेट्स को प्रतिदिन चावल, दाल, रोटी, पापड़ के अलावा निर्धारित मेनू के अनुसार मीठा व्यंजन के साथ शिविरार्थियों के लिए हरी सब्जी की व्यवस्था स्थानीय बाजार से ही की जा रही है।

भंडार में दो वक्त की सब्जी का एडवांस स्टाक रखा गया है। इसके बाद भी किसी दिन स्थानीय बाजार से हरी सब्जी की व्यवस्था नहीं होंने की स्थिति में चना, राजमा, बड़ी व सोयबीन जैसी सूखी सब्जी की व्यवस्था की गई है।

नायक सूबेदार अजय कुमार के अलावा भोजन व्यवस्था में सूबेदार मेजन बदन सिंह, सूबेदार केडी भट्ट, सूबेदार रेवत राम, सूबेदार चाचर प्रसाद, राजेंद्र सिंह सहयोग कर रहे हैं। शिविर में एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह आईटीआई रामपुर व मेजर ओपी गुप्ता दुर्ग जुटे हुए हैं।

खेलकूद व व्याख्यानमाला
शिविर के निर्धारित पाठच्यक्रम के अनुसार कैडेट्स को प्रतिदिन पीटी, ड्रिल सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जा रहे है। परीक्षा का समय होने से उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है। इसके बाद उनके मनोरंजन के लिए प्रतिदिन खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के तहत आयोजित व्याख्यानमाला में लेफ्टिनेंट एमएम जोशी द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के साथ, विवाह की आयु घटाए जाने पर कैडेट्स के बीच वाद विवाद कराया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: