HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कलेक्टोरेट से बाइक पार

कोरबा. आज दोपहर कलेक्ट्रेट के पार्किग में खड़ी बाइक की चोरी हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरदीबाजार ग्राम भारती कालेज में लिपिक के पद पर पदस्थ प्रदीप पाण्डेय आज दोपहर अपने बाइक हीरोहोण्डा क्रमांक सीजी १क्बी ३८६२ में सवार हो छात्रवृत्ति फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट स्थित सहायक आयुक्त कार्यालय पहुंचा था।

बाइक को उसने कलेक्ट्रेट के पार्किग में खड़ा कर दिया था। दोपहर तीन बजे श्री पाण्डेय जब बाहर निकले तो उनकी बाइक पार्किग में खड़ी थी लेकिन जब कार्य समाप्त कर शाम ५ बजे वे बाहर निकले तो उनकी बाइक पार्किग स्थल पर नहीं था। श्री पाण्डेय ने तत्काल इसकी सूचना रामपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

जमीन विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट
कोरबा (छुरी).

जमीन विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध एक दर्जन से अधिक लोगों पर बलवा का जुर्म दर्ज कर लिया है। कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम छुरीकला में निवासरत इंद्रजीत (32) पिता कंचराम सतनामी व भरतलाल सतनामी के बीच कल रात जमीन को विवाद हो गया।

बाद में दोनों पक्षों के समर्थकों ने लाठी, डंडों से लैस होकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंच एक-दूसरे के विरूद्ध शिकायत की। मामले में कटघोरा पुलिस ने इंद्रजीत की रिपोर्ट पर आरोपी भरतलाल व नौ लोगों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 34/08 धारा 147, 148, 149, 294, 506, 323 का मामला दर्ज कर लिय, वहीं भरतलाल की रिपोर्ट पर आरोपी इंद्रजीत व उसके आठ सहयोगियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 35/08 के तहत उक्त कार्रवाई की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: