Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood पणजी. दक्षिण गोवा प्रशासन ने बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की नवविवाहिता मान्यता को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए सात मार्च तक का समय दे दिया है। मान्यता ने नोटिस के जवाब के लिए और समय की मांग की थी।
मान्यता को सोमवार को मडगांव के मामलादार ने नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि उनका रिहायशी प्रमाणपत्र क्यों न रद्द कर दिया जाए। यह प्रमाणपत्र मान्यता ने संजू के साथ कोर्ट मैरिज के दौरान प्रस्तुत किया था। मान्यता ने प्रमाणपत्र में अपना जो पता बताया था, वह गलत पाया गया है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मामलादार परेश फलदेसाई ने मान्यता को नोटिस के जवाब के लिए सात मार्च तक का समय दे दिया है। आज मान्यता की तरफ से एडवोकेट मनोज देसाई कोर्ट में पेश हुए और अतिरिक्त समय की मांग की। रिहायशी प्रमाणपत्र पर मामला अटक जाने के कारण अब भी संजय दत्त और मान्यता की कोर्ट मैरिज पर सवालिया निशान लगा हुआ है।
संबंधित खबरें
* प्रमाणपत्र पर मान्यता को नोटिस
* सेराज ने कोर्ट से मांगी ‘मान्यता’
* संजु की शादी को कैसे मिली मान्यता
* संजय और मान्यता: सात फेरे पूरे