HomeNewsNational National

सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा तीस्ता को

नई दिल्ली.सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा तीस्ता को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को फटकारते हुए उनसे सवाल किया कि गुजरात दंगों के मामलों से उनका क्या लेना-देना है।

चीफ जस्टिस केजी बालकृष्णन, जस्टिस आरवी रवींद्रन व दलवीर भंडारी की पीठ ने अभियुक्तों के वकील से यह जानना चाहा कि क्या सीतलवाड़ उनकी प्रवक्ता हैं। इस पर वकील ने फौरन जवाब दिया कि उनका तीस्ता से कोई संबंध नहीं हैं। वे जो भी कर रहीं हैं, वह उनकी अपनी मर्जी है। सुप्रीम कोर्ट नौ लोगों द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें गुजरात सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह केंद्र द्वारा गठित पोटा समीक्षा समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए अभियुक्तों पर पोटा के तहत लगाए गए आरोप वापस ले।

गौरतलब है कि तीस्ता सुप्रीम कोर्ट पर जानबूझकर इन याचिकाओं पर सुनवाई में देरी करने का आरोप लगाती रही हैं। गुजरात सरकार ने पोटा समीक्षा समिति की सिफारिशें लागू करने में रुचि नहीं दिखाई है।

केस ट्रांसफर मामले ही सुनवाई मार्च में : इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरिजित पसायत, पी सथशिवम और आफताब आलम की बेंच ने गुजरात दंगों के मामलों की सुनवाई राज्य से बाहर करने संबंधी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई मार्च तक स्थगित कर दी है। इससे पहले अदालत को सूचना दी गई थी कि गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं। मामलों को स्थानांतरित करने की याचिका राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व अन्य ने दायर की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: