HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

संगीत तपस्या से कम नहीं : निरुला

चंडीगढ़. संगीत सिखने के लिए तपस्या करनी पड़ती है। जो मैंने भी की है, लेकिन आज कल संगीत के पीछे तपस्या कम पैसे और सेलिब्रिटी बनने की चाह अधिक दिखाई देती है। नए नए सिंगर बने लोग और उनके माता पिता यह सोचते है कि वे जल्दी से पैसे कमाना शुरु कर दें। यह कहना है बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर निरुला। जो जुदाई , प्यार तो होना ही था जैसे अनगिनत फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं।

एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित होने वाले शो आईडिया धूम मचा दे के परमोशन के लिए प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसपिंदर ने रियलटी शो में जितने भी विनर रहे हैं वे लड़के ही रहे हैं इस सवाल पर कहा कि इसकी वजह यह है कि लड़कियों जो सिंगर आ रही हैं। उनमेंं वह क्वालिटी नहीं है जो लड़को में है। वे कहती है कि फिमेल सिंगर की अभी कमी है। यहां तक कि पंजाब में भी।

इस शो के बारे में बताएं..

इस शो में काम करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इसमें कोई पक्षपात नहीं है। इसमें मैं जीतू या ना जीतू यह मुझे नहीं पता। मैं केवल कर्म कर रही हूं। फल की चिंता मैं नहीं करती।

मुझे आप डाक्टर कह सकते हैं।..

मैंने अभी अभी दिल्ली युनिवर्सिटी से हिंदुस्तानी गायन शैलियों में उर्दू और फारसी के प्रभाव में पीएचडी की डिग्री की है। आप चाहे तो मुझे अब डाक्टर कह सकते हैं।

रियलटी शो में इंसाफ..

आजकल टीवी पर जो रियलटी शोज दिखाए जा रहे हैं। क्या उनमें प्रतिभागियों के साथ इंसाफ होता है। इस सवाल पर निरुला का कहना था कि पहले मुझे इस शो में जीत जाने दे, तभी पता चलेगा कि इंसाफ होता है या नहीं।

सामाजिक बुराइयों के लिए गाऊंगी।

पंजाब में भ्रूण हत्या जैसे अमानवीय अपराध हो रहे हैं, क्या इसे दूर करने के लिए कुछ करना चहेंगी ं। इस सवाल पर जसपिंदर का कहना है कि अभी तक तो मैंने कुछ नहीं किया है, लेकिन अगर कोई सॉन्ग गाने का मौका मिलेगा तो वे जरुर गाएंगी।

महिलाओं के लिए संदेश ..

औरत का गहना शर्म है, उसे बकरार रखे। वे जितना अपने आप को ढक कर रखेंगी। वे उतनी ही महफूज रहेंगी। इंडिया के 11 मशहूर गायक और गायिकाएं इस शो में शामिल होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: