HomeHealth Health

वीकेंड पर रखें काबू

न्यूयॉर्क.दिल के मरीजों को रात के समय और सप्ताहांत को विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान आने वाले हार्टअटैक बाकी दिनों की तुलना में अधिक जानलेवा साबित होते हैं। अमेरिका की वर्जिनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि दिन में हार्ट अटैक आने पर मरीजों के बचने की उम्मीद अपेक्षाकृत अधिक रहती है।

सात साल तक चले इस अध्ययन में उन्होंने 85,000 व्यस्क मरीजों को शामिल किया था। इसमें उन्होंने हार्ट अटैक के आने का दिन और समय पर भी विशेषतौर पर ध्यान दिया। ‘जर्नल आफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ में छपे इस अध्ययन के मुताबिक, रात को आने वाले हार्ट अटैक से दिमाग को भी नुकसान पहुंचने की आशंका अधिक रहती है।

अध्ययनकर्ता दल के प्रमुख मैरी एन पेबेरडी ने कहा कि अस्पतालों में रात की पाली में काम करने वालों को दिल के दौरे के मरीजों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

जानलेवा क्यों?

रात को डॉक्टर थके होते हैं, इसलिए अटैक आने पर अस्पताल में मरीज की वैसी देखभाल नहीं हो पाती, जैसी होनी चाहिए। अस्पताल में रात के समय अक्सर स्टाफ भी कम होता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: