News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. धोनी की आईपीएल में लगी 6 करोड़ की बोली भले ही लोगों को ज्यादा लगे, लेकिन अगर इसकी तुलना इंटरनेशनल फुटबॉल प्लेयर्स के लिए लगने वाली बोली से की जाए तो यह रकम बड़ी छोटी नजर आएगी। भारतीय कप्तान को जितनी रकम 3 साल के लिए मिल रही है, उससे कई गुना ज्यादा रकम लगभग 250 करोड़ इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर को 2003 में मशहूर फुटबॉल क्लब रिआल मेड्रिड ने इतने ही समय के लिए दी थी। इतना ही नहीं आईपीएल की आठों टीमों के मालिकों ने जितनी टोटल बोली लगाई है, उससे ज्यादा रकम एक अकेले स्टार फुटबॉलर के लिए कई क्लब लुटा देते हैं।
रोनाल्डिन्हो
स्पेन के बार्सिलोना क्लब से खेल रहे ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने कमाई के मामले में डेविड बेकहम को भी पछाड़ दिया है। बार्सिलोना क्लब रोनाल्डिन्हो को 120 करोड़ दे रहा है।
रोनाल्डो
ब्राजील का यह खिलाड़ी लगभग 3 से 4 साल के लिए इटली के एसी मिलान क्लब से 90 करोड़ रुपए ले रहा है।
वेन रूनी इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब से खेल रहे रूनी इस समय क्लब से 70 करोड़ रुपए की कमाई कर रहे हैं।
माइकल बलाक
जर्मन के इस मिडफिल्डर को इंग्लैंड के चेल्सी क्लब ने 3 साल के लिए ही (16.8 मिलियन) लगभग 70 करोड़ रुपए देकर खरीदा है।
चेल्सी का स्थान नंबर 4 पर है।
क्लब क्यों देते हैं इतना पैसा:
ऐसा नहीं है कि ये फुटबॉल क्लब इन खिलाड़ियों पर बिना वजह करोड़ों रुपए लुटा रहे हैं। स्टार खिलाड़ियों की वजह से ही ये क्लब अरबों रुपए कमा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रिआल मेड्रिड क्लब है। एक समय में दुनिया के लगभग सभी मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों को खरीद चुका यह क्लब कमाई के मामले में नंबर-1 है।