HomeNewsNational National

तो नंबर काट लेगा सीबीएसई आंतरिक मूल्यांकन के

नई दिल्ली .सीबीएसई ने यदि छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन में मिले अंकों को बढ़ा-चढ़ाकर दिया हुआ पाया तो वह इनमें कटौती भी कर सकता है। छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक और उनकी बोर्ड परीक्षा की परफॉर्म्ेस में विसंगति पाए जाने के बाद बोर्ड ने यह कदम उठाया है।

बोर्ड ने इस प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी संबद्ध संस्थान प्रमुखों को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि इस प्रवृत्ति ने आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया की महत्ता ही खत्म कर दी है।

सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों और उनके शिक्षकों को एक नोटिस जारी कर कहा है कि वह इस विसंगति पर कड़ी नजर रखे हुए है और यदि आंतरिक मूल्यांकन में अंक बढ़े पाए गए तो उन्हें कम किए जाने के बारे में विचार किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Sanjay
Thursday, 21st Feb 2008, 7:14
When "internal marks" given are less, then would CBSE consider increasing them as well? It is better to declare very clear policy.