News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में राज्य योजना बोर्ड का गठन कर दिया। प्रो. जेएस बजाज इसके उपाध्यक्ष होंगे, जबकि प्रदेश के सभी मंत्री व राज्य के सभी सांसद इसके सदस्य होंगे।
दो साल होगा कार्यकाल
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड के अन्य सदस्यों में मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति के अध्यक्ष, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शामिल हैं। योजना सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। बोर्ड का कार्यकाल पांच साल का होगा और इसके अध्यक्ष प्रो. बजाज 5 मई 2007 से चार मई 2012 तक अपने पद पद रहेंगे। बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों का कार्यकाल दो साल का होगा।
बोर्ड के अन्य गैर सरकारी सदस्यों में एसपी ओसवाल वर्धमान इंडस्ट्रीज़, पूर्व कुलपति डॉ. जेएस कालकट और कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. मनजीत सिंह कंग, पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरसी सोबती, डॉ. पीएस राणा, पीपी चौहान, जीएस तिवाटिया शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड राज्य में उपलब्ध भौतिक और मानव संसाधन के अलावा तकनीकी योग्यता समेत सभी स्रोतों का आकलन करेगा और इन संसाधनों का राज्य के विकास में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल की संभावनाओं का पता लगाएगा। इसके अलावा बोर्ड उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी और संतुलित इस्तेमाल कर राज्य के विकास के लिए लंबी अवधि की योजना तैयार करेगा। नियोजित विकास के लिए बोर्ड लघु अवधि की रणनीति भी तय करेगा और सामाजिक न्याय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्तम विकास दर के उपाय सुझाएगा।