HomeHealth Health

स्ट्रोक से बचाता है म्यूजिक

हेलसिंकी. हाल में हुए रिसर्च के अनुसार, संगीत न सिर्फ मन बल्कि तन भी बेहतर होता है। जी हां, इस रिसर्च में साबित किया गया है कि ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित लोगों को संगीत सुनने से रिकवरी में मदद मिलती है।

यूरोप में रिसर्चरों ने एक स्टडी में पाया कि रोजाना कुछ ही घंटे संगीत सुनने से हाल ही में स्ट्रोक झेल चुके लोगों की हालत में तेजी से सुधार होता है। लीड रिसर्चर टेपो स्रम के मुताबिक चीजों के सेंस से जुड़े प्रोसेस के जल्द ठीक होने में यह सस्ता उपाय मददगार हो सकता है।

हेलसिंकी यूनिवर्सिटी से जुड़े स्रम ने इस नतीजे तक पहुंचने के लिए कुछ समय पहले ही ब्रेन स्ट्रोक से गुजरे 60 लोगों को ऑब्जर्व किया। इसमें कुछ मरीजों को उनका मनचाहा म्यूजिक सुनाया गया, जबकि कुछ को केवल ऑडियो बुक्स सुनने को मिलीं। इस प्रोसेस को शुरू करने के पहले सभी मरीजों को मूवमेंट के अलावा मैमरी से जुड़ी प्रॉब्लम भी थी।

महज तीन महीने के अंदर म्यूजिक सुनने वाले ग्रुप की वर्बल मैमरी में 60 फीसदी का सुधार हुआ, जबकि ऑडियो बुक सुनने वालों में महज 18 फीसदी का। इसके अलावा म्यूजिक रुप के फोकस्ड अटेंशन में 17 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि नॉन म्यूजिक वालों में कोई सुधार नहीं हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: