HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

अक्सर अपने ही निकलते हैं धोखेबाज!

भोपाल. पुलिस इन दिनों परेशान है। किस्सा लड़कियों के इंटरनेट पर प्रोफाइल और मोबाइल नंबर डालने का है। इस तरह की कई शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं। हालांकि पुलिस के हाथ उस वक्त बंध जाते हैं, जब पुलिस आरोपी को पकड़ कर फरियादी के सामने खड़ा करती है।

उस वक्त फरियादी की आंखे आश्चर्य से फटी की फटी रह जाती है और मुंह से सिर्फ निकलता है अरे, इतना करीबी। इसके बाद पुलिस आरोपी पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं कर पाती, क्योंकि फरियादी मामले की शिकायत के लिए तैयार नहीं होता। पुलिस उन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल भेजती है।

कोलार रोड पर रहने वाली एक कालेज छात्रा सोनू (काल्पनिक नाम) ने आईजी डा. शैलेंद्र श्रीवास्तव को शिकायत की कि वह पिछले दो दिन से काफी परेशान है। उसके मोबाइल पर, घर के फोन पर काल आ रहे हैं, उससे अश्लील बातें की जा रह हैं।

कहा जा रहा है कि तुमने ही तो अपनी प्रोफाइल आरकुट वेबसाइट पर दी है। उसने आरकुट पर देखा तो उसे एक सेक्स वर्कर की तरह पेश किया गया है। उसकी पूरी प्रोफाइल घर के पते के साथ है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

आईजी डा. श्रीवास्तव दावा करते हैं कि कुछ ही दिन में यह हरकत करने वाला पकड़ लिया जाएगा। इसके पीछे वे तर्क देते हैं कि यह पहला मामला नहीं है। पिछले दो महीने में ही इस तरह के सात मामले आए। सभी मामलों में नजदीकी लोग ही सामने आए।

हर मामला पकड़ा जाता है: आईजी डा. श्रीवास्तव कहते हैं कि इस तरह के जितने मामले आए सभी में आरोपी पकड़ लिए गए। चाहे मेल देश के किसी भी शहर से किए गए हों। ऐसे सात मामले दो महीने के अंदर पकड़े हैं।

उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस क्राइम प्रिवेंशन प्रोग्राम चला रही है। एक सीडी में रेंज के सभी एसपी को जानकारी दी गई है कि वे लोगों को जागरुक करें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: