HomeNewsMetrosIndore Indore

महिलाओं ने लीप कर किया भूमि को शुद्ध

इंदौर. shiv pooja महाशिवरात्रि के मौके पर होने वाले सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, जलाभिषेक एवं महाअनुष्ठान के लिए बुधवार को बाणगंगा बाणोश्वर कुंड पर भूमि शुद्धिकरण किया गया। मंत्रोच्चर के साथ पूजन-अर्चन भी हुआ। महिलाओं ने भजन गाते हुए भूमि लीपन किया।

संस्था सत्यमेव जयते द्वारा आयोजित शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान 1 से 6 मार्च तक चलेगा। शिवलिंग निर्माण हेतु सात तालाबों का जल, सात तरह की मिट्टी व नदियों के पवित्र जल को लेकर शुद्धिकरण क्रिया पूरी की गई।

आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक एवं पं. कृष्णअवतार शास्त्री के आचार्यतत्व में शुद्धि विधान हुआ। गणोश पूजन, कलश पूजन, मृतिका पूजन, नवगृह पूजन भी हुआ। इस अवसर पर महापौर उमाशशि शर्मा, संस्था के संयोजक के.के. यादव ने भी भाग लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: