HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पुलिस कायम करेगी विश्वास

अजमेर.neena अपराधियों से लोगों की सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ बुधवार को नीना सिंह ने आइजी पद पर कार्यभार संभाल लिया। सिंह ने कहा कि अपराधियों में खौफ और लोगों में विश्वास का वादा पूरा हो, इसके लिए हरसंभव कार्रवाई होगी।

अनसुलझे मामलों की तफ्तीश के लिए विशेष टीम गठन के साथ उन्होंने अनुसंधान प्रणाली में सुधार व बदलाव की जरूरत बताई। आइपीएस नीना सिंह को डॉ. हेमंत पुरोहित ने चार्ज सौंपा। पुरोहित का स्थानांतरण आइजी (कार्मिक) के पद पर जयपुर हुआ है।

ये होंगी प्राथमिकताएं

अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनता के सहयोग से काम किया जाएगा। हर वर्ग के लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिसकर्मियों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए उनकी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।

सोच में बदलाव जरूरी

राजस्थान महिला आयोग की सदस्य सचिव रह चुकीं नीना सिंह का मानना है कि दहेज उत्पीड़न के अलावा महिलाओं की कई समस्याएं हैं। इसके निस्तारण के लिए समाज की सोच में बदलाव जरूरी है। दहेज प्रताड़ना के झूठे मामलों के बारे में सिंह ने कहा कि इसके लिए कानून को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कानून सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। सिंह ने बताया कि जागरूकता बढ़ने से महिलाएं समस्या के निस्तारण के लिए आगे आने लगी हैं।

संक्षिप्त परिचय

अमेरिका की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से एमपीए (लोक प्रशासन) की डिग्री प्राप्त नीना सिंह 1989 बैच की आइपीएस हैं। जयपुर में आइजी (कार्मिक), एसपी यातायात, सीओ सांगानेर, एसपी एसीबी, एसपी सिरोही के पद पर कार्य कर चुकी हैं। वे बिहार के पटना की मूल निवासी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: