HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

दुर्ग से जम्मू-तवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर. लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग से जम्मू-तवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। महीने में एक बार चलने वाली यह ट्रेन 25 मार्च से चलने लगेगी। छत्तीसगढ़ से जम्मू-कश्मीर के लिए अभी तक कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इसके चलते उस तरफ की यात्रा करने वालों को दिल्ली से ट्रेन बदलकर जम्मू-कश्मीर पहुंचना मजबूरी है।

वहीं प्रदेश से वैष्णो देवी दर्शन करने जाने वालों की संख्या भी अच्छी-खासी है। बिलासपुर से ही रोज 50 से ज्यादा यात्री वैष्णो देवी के लिए निकलते हैं और वर्ष के कुछ विशेष माह में यह संख्या ढाई से तीन सौ भी पहुंच जाती है।

पूरे प्रदेश को लें तो रोज जम्मू-तवी की ओर जाने वालों की संख्या हजार के आसपास पहुंच जाती है। इसके बाद भी सीधी ट्रेन न होना यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए उस तरफ सीधी ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय चली आ रही है।

इसको देखते हुए ही रेलवे ने दुर्ग से जम्मूतवी के लिए सीधी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आने वाली 25 मार्च से यह स्पेशल ट्रेन चालू हो जाएगी। हर माह में एक दिन यह ट्रेन दुर्ग से जम्मू-तवी के लिए दौड़गी। 20 कोच वाली इस ट्रेन में एक एसएलआर, एक एसएलआरडी, 6 सामान्य, 11 स्लीपर व एक एसी थ्री कोच रहेगा।

कब-किस दिन चलेगी ट्रेन: 0823 दुर्ग से जम्मू-तवी के लिए 25 मार्च, 13 मई, 27 मई, 24 जून, 22 जुलाई, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 29 अक्टूबर को रवाना होगी। वहीं 0824 जम्म-ूतवी से दुर्ग के लिए 30 मार्च, 20 मई, 3 जून, 28 जून, 26 जुलाई, 16 सितंबर, 30 सितंबर व 4 नवंबर को चलेगी।

अप्रैल में परीक्षा का चक्कर
दुर्ग-जम्मतवी स्पेशल की अप्रैल में कोई तारीख नहीं रखी गई है। इस महीने में होने वालीे स्कूली परीक्षाओं के चलते यह निर्णय लिया गया है। वहीं आने वाले समय में यात्रियों की संख्या व रिस्पांस को देखते हुए दुर्ग-जम्मू-तवी स्पेशल का फेरा बढ़ाया भी जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: